Skip to main content

Posts

Cartography Study Notes - मानचित्र का अर्थ एवं परिभाषा – Meaning and Definition of a Map

 Lect-1 Pdf notes  मानचित्र का अर्थ एवं परिभाषा – Meaning and Definition of a Map  मानचित्र किसे कहते हैं – कागज अथवा किसी समतल सतह पर पृथ्वी के सम्पूर्ण अथवा कुछ भाग के धरातलीय एवं सांस्कृतिक लक्षणों को दर्शाना मानचित्र कहलाता है। मानचित्र (Map) लैटिन भाषा के मैप्पा (Mappa) शब्द से लिया गया है। मानचित्र को फोटो चित्र से अलग रखा जाता है। फोटोचित्र में किसी वस्तु अथवा स्थान की वास्तविक आकृति आ जाती है। जब कि मानचित्र में दर्शाए जाने वाले विभिन्न विवरणों को रूढ चिन्हों (stereotypes) के द्वारा दर्शाया जाता है।  एफ.जे. मॉक हाऊस ( F.J. Monk House):   के मतानुसार: ‘निश्चित मापनी के अनुसार धरातल के किसी भाग के लक्षणों के समतल सतह पर निरूपण को मानचित्र कहते हैं।’  स्टैनले व्हाइट ( Stanley White) के अनुसार : मानचित्र वह साधारण चित्र है जिस पर किसी देश अथवा प्रदेश की आकृति को समतल सतह पर चित्रित किया जाता है। मानचित्रों का उद्देश्य ( Purpose of Maps ) मानचित्र का प्रथम उद्देश्य पथ्वी पर पाए जाने वाली विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय लक्षणों को मापनी के अनुसार छोटे आक...

क्यों हर नक़्शे में उत्तर दिशा को ऊपर दिखाया जाता है?

  “ये महज एक मानक मात्र है जो अब हमें एक आदत सी पड़ गई है ऊपर मतलब उत्तर दिशा” हम अनंत ब्रह्मांड का हिस्सा हैं जिसके परिपेक्ष्य में ऊपर,नीचे,दायें व बायें सब ही अनन्त है। पर क्यों ? इसका अपना बेहतरीन इतिहास है पिछली कुछ सदियों से पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था। 1-चीनियों के पास उनका कम्पास बहुत पहले से है जो दक्षिण दिशा इंगित करता था और कहा जाता है कि दक्षिण से ताजी हवा आती है अत राजा दक्षिण की तरफ मह करके खड़ा होता था और प्रजा इसके विपरीत अर्थात उत्तर की ओर जिस दिशा में उनका राजा तभी से कहते हैं कि चीनी नक्शे में ऊपर उत्तर को स्थान दिया। 2-इस्लाम इसी तरह शुरुआती मुस्लिम नक़्शों में दक्षिण दिशा को ऊपर रखा जाता था क्योंकि इस्लाम को मानने वाले ज़्यादातर लोग मक्का के उत्तर में बसते थे,तो वो उत्तर की तरफ़ से दक्षिण की तरफ़ देखते थे। 3-उस दौर के ईसाई नक़्शों में पूरब को ऊंचा दर्जा हासिल था. वो मानते थे कि आदम का बाग़ उसी तरफ़ है,उनके नक़्शे के हिसाब से येरूशलम, इसके केंद्र में होता था। (वर्तमान समय में नासा द्वारा ली गई तस्वीर उत्तर दिशा को ऊपर मानते हुए) अब सवाल है कि कब  सबने मिलकर ये तय...

विश्व की आबादी 8 अरब (World’s Population Touches 8 Billion)[ Population Geography]

  चर्चा में क्यों?  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPFA)   के अनुसार,  विश्व भर में मानव आबादी 8 अरब तक पहुँच गई है। वर्ष 2022 के आँकड़ों के अनुसार दुनिया की आधी से अधिक आबादी एशिया में रहती है, चीन और भारत 1.4 बिलियन से अधिक लोगों के साथ दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। 2037 में 9 बिलियन और वर्ष 2058 में 10 बिलियन लोगों तक पहुंचने का अनुमान है। 1959 (3 बिलियन) से 1999 (6 बिलियन) तक 40 वर्षों में दोगुना हो गया है। वर्तमान में (2022) प्रति वर्ष लगभग 0.84% ​​की दर से बढ़ रहा है , जो प्रति वर्ष कुल 67 मिलियन लोगों को जोड़ रहा है। 1960 के दशक के अंत में विकास दर अपने चरम पर पहुंच गई, जब यह 2.09% थी। विकास दर वर्तमान में घट रही है और आने वाले वर्षों में गिरावट जारी रहने का अनुमान है (2048 तक 0.50% से नीचे पहुंचकर, 2086 में 0 तक पहुंच गया, और 2100 में -0.11% की गिरावट)। औद्योगिक क्रांति के साथ एक ज़बरदस्त परिवर्तन हुआ: जबकि विश्व की आबादी को 1 अरब तक पहुँचने में 1800 वर्ष तक का पूरा मानव इतिहास लगा था, दूसरा अरब केवल 130 वर्षों (1930) में हासिल किया गया था, तीसरा अरब 30 ...