अक्षांश एवं देशान्तर (Latitude and Longitude) पृथ्वी का आकार और स्थिति (Shape and Position of Earth) पृथ्वी का वास्तविक आकार: पृथ्वी पूरी तरह से गोल नहीं है। यह ध्रुवों (उत्तरी और दक्षिणी) पर थोड़ी चपटी है। विषुवत वृत्त (बीच में) पर थोड़ी उभरी हुई है। पृथ्वी के इस विशेष आकार को 'लध्वक्ष गोलाभ' (Geoid) कहा जाता है। पृथ्वी की वास्तविक त्रिज्या: 6371 km (Approx/लगभग) 64,00,00,000 Cm या 63,50,00,000 Cm या 25,00,00,000 inch संदर्भ बिंदु (Reference Points): पृथ्वी पर किसी स्थान की स्थिति बताने के लिए हमें कुछ बिंदुओं की जरूरत होती है। पृथ्वी के घूर्णन (Rotation) से हमें दो प्राकृतिक बिंदु मिलते हैं: उत्तरी ध्रुव (North Pole) दक्षिणी ध्रुव (South Pole) भौगोलिक ग्रिड (Geographical Grid): ग्लोब या मानचित्र पर काल्पनिक रेखाओं का एक जाल बनाया जाता है, जिससे किसी भी स्थान की स्थिति जानी जा सके। इसमें दो प्रकार की रेखाएं होती हैं: क्षैतिज रेखाएं = अक्षांश (Latitudes) ऊर्ध्वाधर (लंबवत्) रेखाएं = देशांतर (Longitudes) 2. अक्षांश समांतर (Latitudes / Parallels) परिभाषा: अक्षांश वह कोणीय ...