Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2023

Cartography Study Notes - मानचित्र का अर्थ एवं परिभाषा – Meaning and Definition of a Map

 Lect-1 Pdf notes  मानचित्र का अर्थ एवं परिभाषा – Meaning and Definition of a Map  मानचित्र किसे कहते हैं – कागज अथवा किसी समतल सतह पर पृथ्वी के सम्पूर्ण अथवा कुछ भाग के धरातलीय एवं सांस्कृतिक लक्षणों को दर्शाना मानचित्र कहलाता है। मानचित्र (Map) लैटिन भाषा के मैप्पा (Mappa) शब्द से लिया गया है। मानचित्र को फोटो चित्र से अलग रखा जाता है। फोटोचित्र में किसी वस्तु अथवा स्थान की वास्तविक आकृति आ जाती है। जब कि मानचित्र में दर्शाए जाने वाले विभिन्न विवरणों को रूढ चिन्हों (stereotypes) के द्वारा दर्शाया जाता है।  एफ.जे. मॉक हाऊस ( F.J. Monk House):   के मतानुसार: ‘निश्चित मापनी के अनुसार धरातल के किसी भाग के लक्षणों के समतल सतह पर निरूपण को मानचित्र कहते हैं।’  स्टैनले व्हाइट ( Stanley White) के अनुसार : मानचित्र वह साधारण चित्र है जिस पर किसी देश अथवा प्रदेश की आकृति को समतल सतह पर चित्रित किया जाता है। मानचित्रों का उद्देश्य ( Purpose of Maps ) मानचित्र का प्रथम उद्देश्य पथ्वी पर पाए जाने वाली विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय लक्षणों को मापनी के अनुसार छोटे आक...